रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, देश को मिलेगा 150 नई ट्रेनों का तोहफा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ने बताया कि देश को जल्द ही 150 नई रेलों का तोहफा मिलने वाला है। रेल मंत्री ने बताया कि इन ट्रेनों में 100 नई मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट्स और 50 नई नमो भारत एसी ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के आने से कम दूरी की यात्रा और भी आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगी।
रेल मंत्री ने कहा कि पहले से चल रही पैसेंजर ट्रेनों को भी बेहतर बनाने के लिए 1200 से ज्यादा अतिरिक्त जनरल कोच जोड़े गए हैं। यह कदम यात्रियों के लिए सीट उपलब्धता बढ़ाने और यात्रा अनुभव बेहतर बनाने के लिए है।

No comments