मानसून में बारिश से 7 मीटर तक ऊपर आया भूजल
राजसमंद जिले में मानसून की अच्छी बारिश ने ज़मीन के नीचे पानी की मात्रा में इजाफा किया है। भू-जल सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक, इस साल बारिश के बाद जि़ले में औसतन 7.07 मीटर तक भू-जल स्तर में उछाल देखा गया है जो कि एक सकारात्मक संकेत है। लेकिन इसी के साथ एक गंभीर सवाल भी उठ खड़ा हुआ है, क्योंकि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जो अतिदोहित श्रेणी में हैं। इनके लेवल को बराबर लाने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे तब जाकर इस श्रेणी से बाहर निकला जा सकेगा।

No comments