राजस्थान के कॉलेजों में 25 फीसदी अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश
राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में इस साल 25 फीसदी अधिक विद्यार्थियों को स्नातक करने के लिए अवसर मिलेगा। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय ने कॉलेजों में सीटें बढ़ाने संबंधी आदेश जारी कर दिए है। कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए सीटों में यह बढ़ोतरी की गई है। अभी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कला व वाणिज्य में 100, विज्ञान में 88 सीट
आदेशानुसार महिलाओं के लिए आरक्षण प्रावधान तथा अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के चलते सभी संकायों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए निर्धारित सीटों में 25 फीसदी की वृद्धि की गई है।

No comments