Breaking News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने योगाभ्यास से दिया स्वास्थ्य संदेश



जयपुर। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार सुबह अपने निवास पर बच्चों, योग और फिटनेस प्रशिक्षकों, तथा अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। यह आयोजन योग के महत्व को रेखांकित करने और जनता को इसके प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया।
 मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि योग केवल शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन को मजबूत करती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह न केवल स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि जीवन में अनुशासन, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है।

No comments