Breaking News

रेजिडेंट और सीनियर डॉक्टर आमने-सामने, जोधपुर से जयपुर तक गरमाया मामला



जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर राकेश विश्नोई की मौत का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। अब इस मामले में जोधपुर में रेजिडेंट और सीनियर डॉक्टर आमने सामने हो गए है। इधर जयपुर में एसएमएस अस्पताल के बाहर परिजन धरने प्रदर्शन पर बैठे हुए है। एमडीएम अस्पताल के सीनियर डॉक्टर राजकुमार के खिलाफ रेजिडेंटस की ओर से कार्रवाई की मांग की जा रहीं है। वहीं जोधपुर में सीनियर डॉक्टरों ने प्रिंसीपल को लेटर जारी कर आरोपी डॉ राजकुमार के लिए कहा है कि बगैर जांच के डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाए।

No comments