Breaking News

जैसलमेर में 135 राज्य पक्षी गोडावण



हर साल वन विभाग की ओर से वैशाख पूर्णिमा को वाटर हॉल पद्धति से वन्यजीवों की गणना की जाती है। इस साल भी पूर्णिमा से पहले तैयारियां की गई। लेकिन जैसलमेर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हुई बरसात से गणना को स्थगित कर दिया गया। जिसके बाद ज्येष्ठ पूर्णिमा को चंद्रमा की धवल चांदनी की रोशनी में वन्यजीवों की गणना की गई।
जिसमें पिछले साल के मुकाबले इस जैसलमेर में साल 20 प्रतिशत ज्यादा वन्यजीव नजर आए है। इसके साथ ही पहली बार वाटर हॉल पद्धति में 73 गोडावण दिखाई दिए है। लगातार 24 घंटे तक वनकर्मियों ने वॉटर पॉइंट पर बैठकर वन्यजीवों को देखा।

No comments