अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में फर्जी दस्तावेजों से उठाई छात्रवृत्ति, 11 शिक्षण संस्थाओं की जांच शुरू
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में देशभर में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई शिक्षण संस्थानों ने छात्रवृत्ति उठा ली। अलवर जिले में भी 11 शिक्षण संस्थानों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए छात्रवृत्ति की राशि हड़पने का आरोप लगा है। यह घोटाला वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान घटित हुआ। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने अलग अलग थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्रकरणों की जांच शुरू कर दी है। विभाग ने भी छात्रवृत्ति आवेदनों पर रोक लगा दी है । पिछले दो साल से छात्रवृत्ति के आवेदन नहीं भरे जा रहे हैं। अल्पसंख्यक मामलात विभाग जयपुर से निर्देश मिलने के बाद जिला कार्यालय ने संदिग्ध शिक्षण संस्थानों का भौतिक निरीक्षण किया।

No comments