गडकरी का बड़ा ऐलान जल्द: अगले 3 दिन में टोल टैक्स को लेकर जनता को मिलेगी बड़ी राहत
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने साफ संकेत दिए हैं कि टोल सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसकी घोषणा अगले तीन दिनों में की जाएगी। गडकरी का कहना है कि नया सिस्टम आने के बाद लोगों को टोल से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, और फिर कोई उन्हें टोल मंत्री कहकर ट्रोल नहीं करेगा।
एक इंटरव्यू में गडकरी ने कहा, तीन दिन में ऐसा ऐलान करूंगा कि कोई मुझे ट्रोल नहीं करेगा। लोग जो परेशानी आज महसूस कर रहे हैं, वो खत्म हो जाएगी। गडकरी ने साफ किया कि वो अभी टोल फ्री जैसी कोई घोषणा नहीं कर रहे, लेकिन सरकार ऐसी योजना पर काम कर रही है जिससे टोल से जुड़ी तकरार खत्म हो जाएगी।

No comments