अमरनाथ यात्रा के आईएएस अफसरों को सौंपा यात्रा मार्ग की सुरक्षा का जिम्मा
जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्री अमरेश्वर धाम तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर शिविर निदेशक और नोडल अधिकारी के रूप में काम करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी डॉ शाहिद इकबाल चौधरी और राहुल यादव को क्रमश: बालटाल और पहलगाम मार्ग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
वे सभी संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय की देखरेख करेंगे और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नियमित रूप से रिपोर्ट करेंगे।
वे सभी संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय की देखरेख करेंगे और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नियमित रूप से रिपोर्ट करेंगे।

No comments