कैप्टन के नहीं पहुंचने से एयर इंडिया की फ्लाइट तीन घंटे लेट
जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह एयर इंडिया की जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट समय पर रवाना नहीं हो सकी। यह फ्लाइट सुबह 6:30 बजे रवाना होनी थी, लेकिन फस्र्ट पायलट के समय पर नहीं पहुंचने के कारण उड़ान में करीब 3 घंटे की देरी हुई। पायलट को पहले इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई से जयपुर पहुंचना था, लेकिन बाद में वह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहुंचे। इस देरी से यात्री परेशान रहे। यात्रियों ने बताया कि एयर इंडिया ऑफिस में कोई भी फोन नहीं उठा रहा था और उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे असमंजस और नाराजगी का माहौल बना रहा।

No comments