बीएसएफ की नशा मुक्ति साइकिल रैली और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
श्रीकरणपुर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग निषेध दिवस पखवाड़े के तहत बीएसएफ की 118 बटालियन की ओर से नशा मुक्ति साइकिल रैली और जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति साइकिल रैली का नेतृत्व नारायण लाल उपस्मादेष्टा (रसद) ने किया।
रैली बीएसएफ कैम्पस से आरंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से जागरुकता का संदेश देती हुई बीएसएफ करणी माता मंदिर में पहुंची। रैली में सन्नी राम उपस्मदेष्टा,अधिनिष्ठ अधिकारी महिला शक्ति,फुटबाल क्लब के युवा खिलाडिय़ोहैप्पीनेस फाउंडेशन के हैप्पी शर्मा और साथियों ने भाग लिया।

No comments