गुरुपूर्णिमा महोत्सव की तैयारी बैठक
श्रीगंगानगर के सेतिया कॉलोनी स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में 10 से 12 जुलाई तक श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर कार्यक्रम की तैयारियों हेतु बुधवार को मंदिर में बैठक रखी गई है।
प्रवक्ता मोहन सोनी कूकरा ने बताया कि तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों की रूपरेखा के बारे में तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर अंतिम रूप दिया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

No comments