राजस्थान में करीब 49 लाख लोगों ने खाद्य सुरक्षा से अपने नाम लिए वापस
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि गिवअप अभियान के तहत प्रदेशभर में करीब 49 लाख सक्षम लोगों ने खाद्य सुरक्षा से अपने नाम वापस लिए। इससे नए लोगों को मौका मिला। प्रदेश के जरूरतमंद 47 लाख से ज्यादा लोगों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया। अलवर में भी एक लाख से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठाएंगे।
विकसित होते भारत में गरीबों का आंकड़ा नहीं घटने के सवाल पर गोदारा ने कहा कि कुछ समय पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक कई करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, लेकिन लोग मुफ्त का राशन ले रहे हैं।

No comments