Breaking News

ओलंपिक गेम्स की मेजबानी प्रक्रिया पर आईओएस ने लगाई रोक

- 8 महीने पहले भारत ने पेश की थी दावेदारी
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2036 ओलंपिक गेम्स के लिए मेजबानी प्रक्रिया पर रोक लगाने की घोषणा की है। इस फैसले से भारत की मेजबानी पर फैसला टल गया है।
आईओएस की प्रेसिडेंट क्रिस्टी कॉवेंट्री ने 26 जून को लुसाने में एग्जीक्यूटिव बोर्ड की पहली बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ये बड़ा फैसला लिया।
आईओएस की प्रेसिडेंट क्रिस्टी कॉवेंट्री ने कहा किएग्जीक्यूटिव बोर्ड के सभी सदस्यों ने इस प्रक्रिया को रोकने और इसकी समीक्षा करने का फैसला लिया है। हम इस पर दोबारा विचार करने के लिए एक कार्य समूह गठित करेंगे।

No comments