Breaking News

12 से अधिक ट्रेनें रद्द, जयपुर रेल मंडल के इन स्टेशनों पर चल रहा तकनीकी कार्य

जयपुर रेल मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड स्थित अटेली, काठूवास और कुण्ड स्टेशनों पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस वजह से एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 1 अगस्त से 27 अगस्त तक कुल 27 ट्रिप और रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस ट्रेन 2 अगस्त से 28 अगस्त तक कुल 27 ट्रिप के लिए रद्द रहेगी। 

No comments