गांवों से ज्यादा शहरों में बिजली चोरी:30 हजार कार्रवाई कर पकड़ी 90 करोड़ की चोरी
राजस्थान में बिजली चोरी रोकना ऊर्जा विभाग के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष और मौजूदा वर्ष को मिलाए तो विजिलेंस शाखा ने 30 हजार कार्रवाई करके करीब 90 करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी है।
इसमें भी चौंकाने वाली बात ये है कि राजस्थान में गांवों के मुकाबले शहरों में बिजली चोरी के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। एक आंकड़े के अनुसार अगर किसी शहर में बिजली विभाग ने 300 जगह छापा मारा तो 290 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। वही अगर किसी गांव में 100 स्थानों पर छापा मारा तो 25 स्थानों पर ही चोरी पकड़ी गई।

No comments