युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए से अधिक ठगे
हनुमानगढ़ जिले के भादरा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुराबास में रहने वाले एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए से अधिक की राशि हड़प कर ली गई। पुलिस के अनुसार पीडि़त सुदाम पुत्र कासम अली ने रिपोर्ट दी कि पंजाब के संगरूर जिले के गांव अकबरपुर निवासी विक्रमदीप ङ्क्षसह ने मुझे विदेश भेजने का झांसा देकर एक लाख 60 हजार रुपए ठग लिये। आरोपी ने मुझे विदेश भी नहीं भेजा और रुपए भी वापिस नहीं लौटाये।

No comments