Breaking News

दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक पर हमला

श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी पुलिस थाना क्षेत्र में कोडा चौक के निकट एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव 1 एच निवासी सागर भाटी पुत्र दारा सिंह ने रिपोर्ट दी कि 29 मई को अपने मित्र की बर्थडे पार्टी में शरीक होकर वापिस लौट रहा था। मैं कोडा चौक पर चाय पीने के लिए रूका। इसी दौरान गौरव राजपूत उर्फ जानू राणा, काकू व उसके दोस्त वहां आ गये। काकू चाय वाले के  पास गया। गौरव राजपूत ने कहाकि काकू को क्यों घेर रखा है।

No comments