Breaking News

शहर से दो और बाइक चोरी

श्रीगंगानगर में जवाहरनगर व कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र से दो और बाइक चोरी हो गई। शहर में बाइक चोरी की वारदातें लगातार जारी हैं, लेकिन पुलिस चोरों को पकडऩे में नाकाम है।
कोतवाली पुलिस ने गांव 11 जैड निवासी लालचंद पुत्र बुधराम की रिपोर्ट पर मुखर्जीनगर से उसकी बाइक चोरी होने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इधर जवाहरनगर पुलिस ने बताया कि जवाहरनगर से गांव कालूवाला निवासी अवतार सिंह की बाइक चोरी हो गई। 
     

No comments