Breaking News

आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने देश की जनता की आवाज दबाई : भाजपा

आपातकाल की 50 वीं बरसी पर श्रीगंगानगर भाजपा की ओर से जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मंत्री मदन दिलावर, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि और विधायक गोपाल शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। 
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था। उस दौरान कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए संविधान का दुरुपयोग किया।  आपातकाल कांग्रेस की सत्ता की भूख का परिणाम था। कांग्रेस ने तानाशाही थोपकर देश की जनता की आवाज दबाई।

No comments