Breaking News

साइबर ठगों ने एक युवक को यूट्यूब के वीडियो लाइक करने के बाद 150 रुपए दिए

अज्ञात साइबर ठगों ने श्रीगंगानगर शहर के तेली मौहल्ला में रहने वाले एक युवक को पहले 150 रुपए का लालच देकर फिर जाल में फांस लिया। उससे आठ लाख रुपए से अधिक की राशि ठग ली गई। साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के तेली मौहल्ला गली नम्बर 2 निवासी मनीष ने मुकदमे मेंं बताया कि विगत 23 मई को सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति द्वारा यूट्यूब पर वीडियो लाइक करके पैसा कमाने के बारे में बताया जा रहा था। इसके बाद मेरे से 24 मई से 28 मई तक मेरे दो बैंकों से सात लाख 25 हजार 398 रुपए ट्रांसफर करवा लिये।

No comments