Breaking News

विदेशी महिला को होटल में ठहराने पर संचालक पर मुकदमा दर्ज

श्रीगंगानगर में जवाहरनगर पुलिस ने एक विदेशी महिला को  होटल में ठहराने के दौरान औपचारिकता पूर्ण नहीं करने पर होटल संचालक, प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा सीआईडी की ओर से दर्ज करवाया गया है।
सीआईडी जोन श्रीगंगानगर के एक अधिकारी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि विगत 25 जून को गंगा रेजीडेंसी होटल में निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि होटल में विदेशी महिला सानाह विलासोन को 21 जून को कमरा नम्बर 709 ठहरने के लिए दिया था। यह महिला तब से होटल में ठहरी हुई थी।  होटल संचालक, प्रबंधक ने विदेशी नागरिक को होटल में रूकवाने पर ऑनलाइन भरे जाने वाले सी फार्म को नहीं भरा। जिस कारण विदेश महिला को ट्रेक करने की प्रक्रिया बाधित हुई।

No comments