सूने मकान से अढ़ाई किलो चांदी का सामान चोरी
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एसएसबी रोड़ गली नम्बर 10 गोविंद विहार में स्थित एक सूने मकान से अज्ञात चोर अढ़ाई किलो चांदी का सामान चोरी करके ले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार घर के मालिक राजेन्द्र सोनी पुत्र लेखराम सोनी ने रिपोर्ट दी कि मैं अपने परिवार सहित 23 जून को रात एक बजे सालासर के लिए रवाना हो गया था। घर के ताले लगे हुए थे। 25 जून को वापिस आया, तो घर के ताले टूटे हुए थे। आलमारी का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात आलमारी से दो किलो 500 ग्राम चांदी का सामान चोरी करके ले गये।

No comments