Breaking News

हरियाणा में सुबह-सुबह कुख्यात बदमाश रवि लांबा घायल, दिल्ली पुलिस ने भी रखा था ईनाम

हरियाणा के सोनीपत में एनकाउंटर हुआ है. क्राइम ब्रांच की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट यूनिट ने शनिवार की अलसुबह खरखौदा में मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश रवि लांबा को गिरफ्तार किया है. यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ ने अपनी टीम के साथ मुठभेड़ के बाद बरोणा के रहने वाले कुख्यात और ईनामी बदमाश रवि उर्फ लांबा को धरा. वह दिल्ली की राजेश बवाना गैंग से जुड़ा हुआ है. फिलहाल घायल रवि उर्फ लांबा को इलाज के लिए खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया है।

No comments