Breaking News

राजा हत्याकांड- शिलॉन्ग पुलिस को फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर अब शिलॉन्ग पुलिस की जांच फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हुई है। पुलिस का मानना है कि भले ही आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। फिर भी विशाल की खून से सनी शर्ट, सोनम की रेनकोट और हत्या में इस्तेमाल किए हथियार  पर लगे ब्लड की जांच रिपोर्ट सुनवाई के दौरान अहम साबित होगी। कोर्ट ने तीनों को 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। उनसे कई बिंदुओं पर पूछताछ होगी। विशाल, सोनम और राज से उनका आमना-सामना भी कराया जाएगा।

No comments