राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक करीब साढ़े 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
यूपी के अयोध्या में राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के बाद से अब तक करीब साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर दर्शन-पूजन कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी। ऐसा नहीं है की यहां आने वालों में सिर्फ आम आदमी शामिल है बल्कि अब तक साढ़े चार लाख के करीब अति विशिष्ट व्यक्ति भी अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन पूजन कर चुके हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री, राज्यों के गवर्नर और मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

No comments