बैंक दिवालिया होने पर अब 5 लाख से अधिक मिलेगा बीमा कवर, सरकार जल्द ले सकती है फैसला
केंद्र सरकार बैंक खाताधारकों को एक और राहत देने की तैयारी में है. वित्त मंत्रालय वर्तमान में बैंक डिपॉजिट पर मिलने वाले बीमा कवर की सीमा को 5 लाख से अधिक करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है. यह बीमा कवर किसी बैंक के विफल होने की स्थिति में खाताधारकों को गारंटीड सुरक्षा देता है.
वर्तमान में, यदि कोई बैंक दिवालिया हो जाता है, तो एक खाताधारक को अधिकतम 5 लाख तक की राशि की सुरक्षा मिलती है. यह सीमा 1 अप्रैल 2020 से प्रभावी है, जिसे इससे पहले 27 वर्षों तक 1 लाख पर स्थिर रखा गया था.

No comments