Breaking News

पाली में खाप पंचायत ने लगाया 1.08 करोड़ का जुर्माना



पाली में पंचों का एक और तुगलकी फरमान जारी करने का मामला आया है। इसमें दो परिवारों को पंचों से समाज का बहिष्कृत कर दिया। एक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी बेटी की सगाई तोड़ दी। दूसरे का कसूर यह था कि पंचायती के बीच खड़े होकर उसने अपने दोस्त पर लगाया गया जुर्माना कम करने की बात कही।
इसे पंचों ने पंचायत का अपमान मानते हुए पीडि़त पर 1 करोड़ 8 लाख रुपए का भारी जुर्माना लगा दिया और जुर्माना नहीं चुकाने पर समाज से बहिष्कृत कर दिया।

No comments