Breaking News

सीबीएसई बोर्ड के सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 से



केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं की सप्लीमेन्ट्री एग्जाम 15 जुलाई से शुरू होंगे। बोर्ड ने वेबसाइट पर टाइम टेबल जारी कर दिया है। दसवीं की परीक्षा 22 जुलाई तक चलेगी। जबकि 12वीं की कॉमर्स, साइंस और आट्र्स की परीक्षाएं 15 जुलाई को एक दिन में ही होंगी।
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार- परीक्षाएं सुबह एक पारी साढ़े दस से दोपहर डेढ़ बजे तक होंगी। कुछ विषयों की परीक्षा सुबह साढ़े 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक भी होगी।

No comments