Breaking News

एफसीआई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20 लाख ठगे

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। सुरेंद्र ने आरोपी अशोक कुमार पर 20 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने अब एसीजेएम कोर्ट, लक्ष्मणगढ़ में शिकायत दी है।
सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार ने उनके दोनों बेटों को फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी लगवाने का वादा किया था। इसके बदले उसने दोनों बेटों से 20 लाख रुपए ले लिए।

No comments