किरोड़ी लाल मीणा अपनी ही सरकार को खोदने में लगे हैं: डोटासरा
राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार सुबह जयपुर से जोधपुर में आयोजित 'संविधान बचाओÓ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए. इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की छापेमारी पर डोटासरा ने कटाक्ष करते हुए कहा, किरोड़ी लाल यूं लग रहा है जैसे अपनी ही सरकार को खोदने में लगे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि खाद-बीज नकली थे तो किसानों को नुकसान की भरपाई कौन करेगा? छापे तो ब्यूरोक्रेसी डालती है, लेकिन मॉनिटरिंग मंत्री की जिम्मेदारी है.

No comments