Breaking News

टोल प्लाजा निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना

अलवर में मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के स्टेट हाईवे 44 पर बीजवाड़ नरूका में बनने वाला टोल प्लाजा अब ग्रामीणों के विरोध के बाद भड़कोल पंचायत क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बनाना शुरू हो गया है। इसके बनने से इस क्षेत्र के लोगों को दो जगह टोल चुकाना पड़ेगा। इसे लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग की जमीन जो पहले खातेदारी के लगती हुई थी। वे जोत रहे थे। अब हम छोडऩे को तैयार हैं, लेकिन यहां पर टोल प्लाजा का निर्माण नहीं किया जाए।

No comments