Breaking News

लॉटरी का काउंट डाउन शुरू, 3 दिन बाद खुलेगी 82,423 आवेदकों की किस्मत

जयपुर विकास प्राधिकरण की तीन आवासीय योजनाओं में लॉटरी खुलने का अब काउंट डाउन शुरू हो गया है। इन तीनों योजनाओं में 82,423 आवेदक अपनी किस्मत का इंतजार में है। जेडीए की लॉटरी आगामी दो जुलाई को खोली जाएगी।
जेडीए की ओर से पिछले दिनों तीन आवासीय योजना गंगा विहार, यमुना विहार और सरस्वती विहार के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन तीनों योजनाओंं में अंतिम तिथि 16 जून तक कुल 82,423 आवेदन जमा हुए। 

No comments