सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बड़ी राहत: अगले 2-3 दिन में आ सकता है बड़ा फैसला
देशभर के सीएनजी और पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब गैस की कीमतें आपकी लोकेशन या गैस सोर्स से दूरी पर निर्भर नहीं करेंगी। पेट्रोलियम और नैचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड ने नए यूनिफाइड टैरिफ फ्रेमवर्क को मंजूरी दे दी है, जिससे अब देश के अधिकतर हिस्सों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस और पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतें घट सकती हैं।
अब तक देश को तीन टैरिफ जोन में बांटकर उपभोक्ताओं से अलग-अलग दरों पर शुल्क लिया जाता था। मतलब, जो उपभोक्ता गैस ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से ज्यादा दूर रहते थे, उन्हें ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते थे।
अब तक देश को तीन टैरिफ जोन में बांटकर उपभोक्ताओं से अलग-अलग दरों पर शुल्क लिया जाता था। मतलब, जो उपभोक्ता गैस ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से ज्यादा दूर रहते थे, उन्हें ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते थे।

No comments