Breaking News

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर संसदीय समिति:लोगों की दिक्कतों पर चर्चा करेगी

पब्लिक गवर्नेंस और लॉ-जस्टिस की संसदीय समिति शनिवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंची है। कमेटी के मेंबर वैष्णो देवी के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद वह पहलगाम का दौरा भी कर सकते हैं।
कमेटी के चेयरमेन भाजपा सांसद और पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने बताया कि अब तक 6-7 सांसद जम्मू पहुंचे हैं और बाकी श्रीनगर में जुड़ेंगे। यह कमेटी जम्मू-कश्मीर में सरकारी कामकाज, लॉ एंड जस्टिस और लोगों को हो रही समस्या की समीक्षा करेगी।
उन्होंने बताया कि समिति दो दिन जम्मू में रहेगी, फिर श्रीनगर जाएगी। इस दौरान वह पहलगाम जाने की कोशिश भी करेंगे। 

No comments