Breaking News

लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ हाईवे फिर बंद:नॉर्थ ईस्ट में 5 दिन से रेल कनेक्टिविटी टूटी

मौसम विभाग ने आज देश के 31 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के सोनप्रयाग में तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। इस वजह से केदारनाथ हाईवे बंद हो गया है। 
राजस्थान के 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। शुक्रवार को जैसलमेर, जयपुर, सीकर, अलवर समेत 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई।
महाराष्ट्र में तेज बारिश जारी है। मुंबई में समुद्र में हाई टाइड उठ रहा है। त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, असम  में रेलवे लाइन पर कई जगहों पर तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई है। 

No comments