राजस्थान में बढ़ा बाघों का कुनबा, पांच टाइगर रिजर्व में जानें अब कितनी हुई संख्या
राजस्थान में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश के सभी पांच टाईगर रिजर्व में बाघों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा बाघ प्रदेश के रणथंभौर टाईगर रिजर्व में है। यहां बाघों की संख्या 82 पहुंच गई। मरुधरा में तेजी बाघों की संख्या बढ़ रही है। इसमें रणथंभौर का विशेष योगदान रहा है। इसकी बदौलत सूबे के सभी टाईगर रिजर्व बाघों से आबाद हैं। यहां निरंतर बाघों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य सरकार एवं वन विभाग के साथ ही वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है।
No comments