राजस्थान में दबोचा गया ऐसा फर्जी अधिकारी, जो होटलों में खा रहा था फ्री खाना
बीकानेर में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने पद का झूठा रौब दिखाकर दुकानों से सामान खरीदता और होटल में मुफ्त में खाना खाकर चला जाता था। इसके अलावा यह व्यक्ति किराये की गाड़ी में भारत सरकार ऑन ड्यूटी का फर्जी टोकन लगाकर शहर में घूमता था। सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखकर पुलिस भी चौंक गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। मामला बीकानेर के कोटगेट इलाके का है।

No comments