धरने पर बैठे किसानों से एईएन बोले-कांग्रेस का टाइम गया
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर कस्बे में ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर किसान डिस्कॉम कार्यालय का गेट बंद कर उसके सामने धरने पर बैठ गए। बातचीत के दौरान एईएन ने कहा गेट कैसे बंद कर दिया? वो कांग्रेस का टाइम अब गया। इस पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने जवाब दिया– हम कांग्रेस-भाजपा नहीं हैं, किसान हैं। मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर निशाना साधा है।
मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बानसूर तहसील के नारायणपुर का है। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है।
मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बानसूर तहसील के नारायणपुर का है। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है।

No comments