Breaking News

जिले-संभाग के बाद अब 100 उपखंड खत्म हो सकते हैं:दो या तीन तहसील पर होगा एक एसडीएम ऑफिस

राजस्थान में कांग्रेसराज के आखिरी बजट में बनाए गए 17 में से 9 जिले और तीनों नए संभाग खत्म करने के बाद सरकार एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है। सरकार की नजर अब मापदंडों पर खरे नहीं उतरने वाले उपखंड, तहसील एवं उप-तहसील कार्यालयों पर है।
दो या तीन तहसीलों के ऊपर एक उपखंड दफ्तर बनाए जाने की तैयारी है। ऐसे में प्रदेश में 100 से अधिक उपखंड कम किए जाएंगे। यह कुल उपखंडों का 32त्न है। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। समिति ने आधे जिलों का फीडबैक भी जुटा लिया है।

No comments