Breaking News

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते जयपुर में 6 फ्लाइट रद्द हुई:एयरपोर्ट पर परेशान हुए पैसेंजर्स

ईरान और इजराइल के बीच बिगड़ते हालात का असर मिडिल ईस्ट के एयर ट्रैफिक पर नजर आ रहा है। याहां यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन कंपनियों ने फ्लाइट का संचालन फिलहाल रोक दिया गया। एयरलाइन कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया- आज जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 3 और विदेश से जयपुर आने वाली 3 इंटरनेशनल फ्लाइट को रद्द किया गया है। इसका रिफंड जल्द ही पैसेंजर्स को कर दिया जाएगा।
अचानक 6 फ्लाइट रद्द होने के बाद बाद बड़ी संख्या में पैसेंजर्स जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे।

No comments