Breaking News

वन विभाग की नर्सरियों में 40 से अधिक किस्मों के पौधे, कीमत 5 से 75 रुपए तक निर्धारित

वन विभाग की जयपुर स्थित नर्सरियों कई किस्मों के पौधे तैयार हैं। लोग भी यहां से अपनी मन पसंद के पौधे खरीद रहे हैं। जयपुर प्रादेशिक रेंज में दहमी कला, कलवाड़ और सिल्वन पार्क नर्सरी के साथ ही जयपुर सिटी रेंज की सचिवालय नर्सरी, स्मृति वन नर्सरी, मानसरोवर नर्सरी, बालाजी नर्सरी और जवाहर नगर नर्सरी में दो फीट से लेकर 10 फीट से अधिक ऊंचाई वाले पौधे हैं। यहां फलों में अमरूद, अनार, जामुन, आम, पपीता, शहतूत आदि के पौधे हैं। वहीं फूलों में गुलाब, मोगरा, गुलमोहर, रातरानी, चंपा के पौधे लोग खरीद रहे हैं। इसके अतिरिक्त नीम, मीठा नीम, अशोक, पीपल, करंज, आंवला, बांस, इमली, भद्राक्ष के पौधे भी खूब बिक रहे हैं।  

No comments