Breaking News

महेश जोशी और बेटे रोहित सहित 18 के खिलाफ परिवाद पेश प्रमाण पत्रों की जांच की गई तो वे फर्जी निकले

जल जीवन मिशन के करीब 900 करोड़ रुपए के घोटाले से जुड़े ईडी प्रकरण में जांच एजेंसी ने ईडी मामलों की विशेष अदालत में पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी, बेटे रोहित जोशी सहित कुल 18 आरोपियों के खिलाफ परिवाद पेश किया है। परिवाद में पीएमएलए एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत आरोप लगाए गए हैं। परिवाद में कहा गया कि सह आरोपियों के जरिए महेश जोशी तक रिश्वत की राशि पहुंचाई जाती थी। आरोपियों की फर्म से महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की फर्म को भी करीब पचास लाख रुपए का भुगतान किया गया था। आरोपी फर्म ने पूर्णता प्रमाण पत्र के जरिए करोड़ों रुपए के टेंडर का भुगतान लिया।

No comments