Breaking News

राजस्थान में 55 हजार पेंशनर्स की पेंशन पर संकट



आरएसईबी और बिजली निगमों से रिटायर्ड हुए 55 हजार पेंशनर्स का 24 हजार करोड़ फंड बिजली निगम दबाए बैठे हैं। जहां पेंशन फंड में 30 हजार करोड़ जमा कराने थे, वहां सिर्फ 6 हजार करोड़ की राशि ही जमा है।
ऐसे में आगामी सालों में आरएसईबी और विद्युत निगम कर्मचारियों को पेंशन देना मुश्किल होगा। इस बाकियात का खुलासा राजस्थान विद्युत नियामक आयोग में एक याचिका पर हुई सुनवाई में सामने आया।
करीब 25 साल पहले राजस्थान स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड  राजस्थान की बिजली व्यवस्था संभालता था। उस दरमियान कर्मचारियों की पेंशन के लिए बोर्ड का हिस्सा फंड में जमा रहता था। 

No comments