Breaking News

जयपुर में बारिश में डूबीं कई कॉलोनियां:सड़कें बन गई तालाब

मानसून एक्टिव होने के बाद से जारी बारिश ने जयपुर के हालात खराब कर दिए हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। महज कुछ घंटों की बारिश में सड़कें पानी से लबालब नजर आ रही हैं। सड़कों पर इतना पानी भरा की गाडिय़ों के टायर पानी में डूबे नजर आए। वहीं, व्यापारियों का आरोप है कि नालों की सफाई ठीक से नहीं होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। 
जयपुर में मोती डूंगरी रोड पर जलभराव की स्थिति गंभीर है। यहां हुई बारिश के बाद पानी इतना भर गया कि गाडिय़ों के पहिए आधे से ज्यादा डूब गए। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, महज आधे घंटे की बारिश में ही उनकी दुकानों में पानी भर गया। 

No comments