आवासीय भवनों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान वालों को नगर परिषद ने दी कार्यवाही की चेतावनी
श्रीगंगानगर नगर परिषद ने आवासीय भवनों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान और गतिविधियां कर रहे लोगों को उनका भवन सीज करने की चेतावनी दी है। नगर परिषद के आयुक्त रविंद्रसिंह यादव ने बताया कि शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर बहुत से भूखंडधारियों ने अपने आवासीय भवनों में बिना उपयोग परिवर्तन करवाए व्यावसायिक प्रतिष्ठान बना लिए हैं या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह लोग अपने भूखंड का आवासीय से व्यावसायिक संस्थागत प्रयोजन के लिए भू उपयोग परिवर्तन कराएं। नगर परिषद में अपना आवेदन प्रस्तुत करें।अन्यथा नगर परिषद द्वारा बिना किसी नोटिस और सुनवाई के उनके भवन सीज करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

No comments