Breaking News

श्री अग्रसेन संस्थान की कार्यकारिणी का पुन: निर्वाचन लीला अध्यक्ष, अनिल सिंघल सचिव

जोधपुर में श्री अग्रसेन संस्थान की कार्यकारिणी का कार्यकाल साधारण सभा में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से बढ़ाया गया। श्री अग्रसेन संस्थान के अध्यक्ष उमेश लीला ने बताया कि साधारण सभा के उपस्थित सदस्यों ने संस्थान की कार्यकारिणी पर विश्वास व्यक्त करते हुए वर्तमान कार्यकारिणी की समस्त टीम का कार्यकाल पुन: बढ़ा दिया। लीला श्रीगंगानगर के मूल निवासी है।
अध्यक्ष लीला ने बताया कि श्री अग्रसेन संस्थान की कार्यकारिणी के अंतर्गत सचिव अनिल कुमार सिंघल, संयोजक पुरुषोत्तम दास लीला, उपाध्यक्ष राकेश कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सह सचिव अरविंद अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य गोविंद अग्रवाल, राजेश कुमार सिंघल, विक्रांत कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल एवं विजय मुरारका का पुन: निर्वाचन हुआ।
प्रथम कार्यकारिणी बैठक के अंतर्गत दो सदस्यों श्री किशन बंसल एवं श्री राम प्रकाश अग्रवाल का सहवरण किया गया। संस्थान सचिव अनिल कुमार सिंघल ने बताया कि आज 15 सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में मनोनियन किया गया। ज्ञात रहे संस्थान से जुड़े लीला परिवार के सदस्य मूल रूप से श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। जोधपुर में विभिन्न उद्योग, व्यवसाय एवं समाज सेवा में रहकर श्रीगंगानगर का नाम रोशन कर रहें है।

No comments