Breaking News

किरोड़ी लाल के बाद अब कृषि विभाग ने भरी हुंकार, बीज भंडारों पर धड़ाधड़ छापा

राजस्थान में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की छापेमारी ने खूब सुर्खियां बटोरी। अब उनके विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को संगरिया में कृषि विभाग के अधिकारी छापामार कार्रवाई करते नजर आए। इसके पहले श्रीगंगानगर में मंत्री की छापेमारी के खिलाफ बीज भंडार के दुकानदारों ने नाराजगी जताई थी।
दरअसल, कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को संगरिया के नगराना स्थित स्टार एग्री सीड्स प्राइवेट लिमिटेड पर जाकर जांच की। मौके से मूंग, मोठ, बाजरा, धान एवं मक्का बीज के नमूने लिए गए। इन नमूनों की जांच के लिए विभाग इसे राजकीय बीज परीक्षण प्रयोगशाला भेजेगा। जांच में नमूने अमानक पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

No comments