Breaking News

खाटू श्याम धाम मंदिर में लगा एकादशी मेला

श्रीगंगानगर में श्री खाटू श्याम धाम मंदिर सुदामा नगर में आज शनिवार  को पावन योगिनी एकादशी पर बाबा श्याम का मेला लगा। 
मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि प्रात:काल से ही श्याम श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया। मंदिर प्रांगण में ग्यारस के दिन श्रीगंगानगर जिले से श्याम प्रेमी दरबार में आते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। शनिवार को मंदिर प्रांगण पूरे दिन खुला रहेगा। दिनभर महिला-पुरुष ताली संकीर्तन करेंगे। शाम 7 बजे से भजन प्रवाहक के के शर्मा, विशाल सोडा,दीपांशु शर्मा, पवन वर्मा,पवन चलाना व शहर के अन्य भजन प्रवाहक बाबा श्याम का गुणगान करेंगे।

No comments