Breaking News

गंग कैनाल में 2500 क्यूसेक पानी दिया जावे : सांसद इंदौरा

श्रीगंगानगर क्षेत्र की जीवनदायिनी गंग कैनाल में 2500 क्यूसेक पानी देने की मांग को लेकर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन हल्ला बोल पड़ाव आज छठे दिन भी जारी है। धरना स्थल पर सांसद कुलदीप इंदौरा के साथ जिला संगठन महामंत्री श्यामलाल शेखावाटी, कृष्ण भांभू, राजेश नागर हेमन्त रासरानियां अजय बिश्नोई, मंगलसिंह सहित 51 पदाधिकारी और कार्यकर्ता  अनशन पर बैठे हंै। वहीं करणपुर विधायक रूपिन्द्र सिंह कुन्नर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं किसानों के साथ धरने पर बैठे हैं।
सांसद श्री इंदौरा ने कहा कि राजस्थान की सरकार हठधर्मिता पर अडिग है। क्षेत्र के किसानों की गम्भीर समस्या को गम्भीरता से नहीं ले रही है। पंजाब से पानी की मात्रा बढ़ाने के राजस्थान सरकार के तमाम प्रयास विफल हो गए हैं।

No comments